जवानों के खून की ‘दलाली’ कर रहे हैं नरेंद्र मोदी : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मोदी भारतीय जवानों के खून की ‘दलाली’ कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनदर निकाली गई किसान यात्रा की समाप्ति पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर मंतर पर एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मोदी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक तथा जम्मू एवं कश्मीर में जवानों के बलिदान का सियासी फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने ललकारते हुए कहा, “उनकी दलाली कर रहे हो।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह बिल्कुल गलत है। हिन्दुस्तान की सेना ने हिन्दुस्तान का काम किया है, आप अपना काम कीजिए।”

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर आतंकवादी हमले के बाद 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

राहुल ने मोदी पर साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को किए वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493