उप्र में आंशिक बदली छाई, गर्मी से राहत

लखनऊ , 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। पूर्वाचल के कुछ जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20.2 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493