‘कॉफी विद..’ के साथ नवंबर में वापसी करेंगे करण

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने बताया कि वह छोटे पर्दे के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सत्र में छह नवंबर से वापसी करेंगे।

यह स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर शुरू होगा।

कयास लगाए जा रहे थे कि अगस्त में इस शो की शुरुआत होगी, लेकिन चैनल की तरफ से गुरुवार को इसकी घोषणा की गई।

इससे पहले इस शो में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सैफ अली खान, संजय लीला भंसाली, गुरिंदर चड्ढा, फराह खान, अनिल कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे नजर आ चुके हैं।

खबर थी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान इस शो में पहले अतिथि होंगे, लेकिन हाल ही में करण इन खबरों का खंडन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम जल्द ही इस बारे में बताएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493