हैती में मैथ्यू तूफान से 269 की मौत, अमेरिका में 3,800 उड़ानें रद्द (लीड-1)

वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैती में चौथी श्रेणी के तूफान मैथ्यू से करीब 269 लोगों की मौत हो चुकी है। कैरिबियाई देश में तबाही मचाने के बाद अब इसने अमेरिकी को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। तूफान के कारण बुधवार से शनिवार के बीच की करीब 3,862 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

‘एनबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यू के शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच और केप कानवेरल में दस्तक देने का अनुमान है।

इस बीच, फ्लोरिडा में मैथ्यू की वजह से उष्णकटिबंधीय तूफान की स्थिति बननी शुरू हो गई है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना के कुछ हिस्सों में रेत की आंधियां जैसी स्थिति है।

हालांकि मियामी अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे और पाम बीच अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे की योजना फिलहाल खुले रहने की है। वाणिज्यिक अनुसूचित उड़ानों को रोक दिया गया है।

‘एबीसी न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम तक बुधवार से शनिवार के बीच की 3,862 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

तूफान ने चौथी श्रेणी का रूप अख्तियार कर लिया है और इसके साथ 145 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तूफान के पांचवीं श्रेणी का पहुंचने की भी आशंका है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने एक संवाददाता सम्मेलन में तूफान के प्रभाव को विनाशकारी बताते हुए 15 लाख लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, “यह तूफान आपकी जान ले लेगा। मैथ्यू से पूर्वी तट पर विनाशकारी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493