विजयनगरम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी में शामिल सौराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राजस्थान के खिलाफ खेली गई अपनी पहली पारी में 430 रन बनाए।
सौराष्ट्र के 430 रनों के जवाब में राजस्थान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1.4 ओवर खेलते हुए 12 रन बनाए।
राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज मनेंदर सिंह (नाबाद 12) और वी.ए.सक्सेना बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं।
इससे पहले, गुरुवार को पांच विकेट के नुकसान पर 269 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने शुक्रवार को अपने खाते में 161 रन और जोड़े।
सौराष्ट्र की टीम ने कप्तान जयदेव शाह (193) और शेल्डन जैक्सन (73) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान के सामने 430 रनों का स्कोर रखा है। शाह ने अपनी पारी में 228 गेंदें खेलते हुए 36 चौके लगाए। जैक्सन ने 95 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाए।
राजस्थान की ओर से नाथू सिंह, अनिकेत चौधरी, कुकना अजय सिंह और महिपाल लोमरोर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पंकज सिंह और रजत भाटिया को एक-एक सफलता मिली।
dharmpath.com dharmpath