भाजपा ने निष्कासित नेता की पत्नी को बनाया उप्र महिला इकाई प्रमुख

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को पार्टी की उत्तर प्रदेश महिला इकाई की प्रमुख नियुक्त किया। दयाशंकर को बसपा प्रमुख मायावती के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल करने के कारण मचे घमासान के बाद पार्टी से निकाला गया था और दयाशंकर को जेल जाना पड़ा था।

पार्टी प्रवक्ता चंद्र मोहन ने मीडिया को बताया कि पार्टी के उप्र प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने स्वाति सिंह को पार्टी की प्रदेश महिला इकाई प्रमुख नियुक्त किया है और मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर को एससी/एसटी मोर्चा प्रमुख तथा हैदर अब्बाद चांद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रमुख बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493