पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार तड़के हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और गया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भागलपुर का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 56.80 मिलीमीटर और गया में 1.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath