उप्र में बदली का असर, गर्मी से राहत

लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही हल्की बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने दिन में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। हालांकि पूर्वाचल के कई जिलों में भी सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में कहीं धूप तो कहीं बदली का असर रहेगा। पूर्वाचल के कई जिलों में सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है। दिन में भी हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ व आसपास के जिलों में बदली का असर रहेगा और लोगों को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 20.1 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493