विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने हैती और क्यूबा में सहायता सामग्री भेजने के साथ-साथ राहत कार्यो में स्थानीय सरकारों के साथ तालमेल के लिए टीम भी भेजे हैं।
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने संवादताओं को बताया कि तूफान से हैती के लोगों की खाद्य सुरक्षा पर आए संकट के आकलन के लिए डब्ल्यूएफपी की टीम देश में है।
उन्होंने कहा, “हैती में एजेंसी पहले ही आपात आपूर्ति मुहैया करा चुकी है, जिससे एक माह के लिए 3,00,000 लोगों को भोजन की आपूर्ति की जा सकती है।”
वहीं, क्यूबा में डब्ल्यूएफपी ने सरकारी प्रयास के तहत खाद्य सामग्रियों की इतनी आपूर्ति की है, जिससे एक महीने के लिए 25,000 से अधिक लोगों को भोजन मुहैया कराया जा सकेगा।
dharmpath.com dharmpath