तिवारी के आवास 1ए माल एवेन्यू पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों सपा नेताओं ने वयोवृद्ध नेता तिवारी का हालचाल लिया और उनके आगामी 91वें जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
18 अक्टूबर को 91 वर्ष के होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्मदिन समारोह उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाने की तैयारी है। उनके जन्मदिन समारोह में सपा मुखिया और सपा के प्रदेश मुखिया शिरकत करें, इसके लिए तिवारी की पत्नी डॉ. उज्जवला तिवारी ने मुलायम और शिवपाल को निमंत्रण पत्र देकर आने का आग्रह भी किया।
dharmpath.com dharmpath