एटलेटिको के साथ गाबी का करार जून 2018 तक बढ़ा

मेड्रिड, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के कप्तान गाबी फर्नादेज के साथ क्लब ने करार की अवधि को 2017-2018 सत्र के अंत तक बढ़ा दिया है।

गाबी ने क्लब की वेबसाइट पर जारी बयान में यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, गाबी ने अपने बयान में कहा, “नए स्टेडियम की ओर रुख करने के दौरान टीम में बने रहना एक बड़ी चुनौती है। क्लब के लिए एक नया और उत्साहजनक मंच तैयार हो रहा है और एक कप्तान होने के नाते मेरे लिए यह गर्व की बात है।”

एटलेटिको के साथ गाबी का कराब इस सत्र के साथ ही समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, उन्होंने क्लब के साथ करार में हुए विस्तार पर खुशी जताई है।

गाबी ने कहा, “मैं हमेशा से कहता आया हूं कि एटलेटिको के साथ खेलना मेरे बचपन का सपना था। इसलिए, इस क्लब में रहते हुए आज मैं जो कुछ भी हूं उससे अधिक की इच्छा नहीं रख सकता। मेरी टीम और मुझे मिले अतुलनीय समर्थन के लिए मैं सभी प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493