(खुसुर-फुसुर)– मप्र भाजपा के मितभाषी एवं पत्रकारों से दूरी बनाए संगठन महामंत्री के कार्यालय की खुसुर-फुसुर आज कल चर्चा में है.कार्यालय परिसर में यह चर्चा आम है की महाकौशल के एक संगठन मंत्री के अपने नजदीकी ख़ास करीबी को संगठन महामंत्री के कार्यालय में स्थापित करवा गए हैं .पूर्व जिले में जहाँ ये महाशय उक्त संगठन मंत्री के साथ थे चर्चाओं में बने रहते थे .
संघ की परिपाटी के विरुद्ध विलासिता का जीवन जीने के लिए मशहूर उक्त पदाधिकारी का नया वाहन एवम भोपाल आते समय लाये गए वे भारीभरकम 10 बैग भी चर्चा में बने हुए हैं .
अभी खुसुर-फुसुर यह है की जिन्हें संगठन महामंत्री के कार्यालय में चिपकाया गया है वे प्रदेश के अधिकारीयों को कार्यालय से फ़ोन करते हैं एवं आनंद लेते हैं और उनके साथी वे हैं जो पूर्व अध्यक्ष के करीबी थे एवं पूर्व अध्यक्ष का बेटा इनकी संगत में बड़ी मुश्किल से बच पाया था एक काण्ड में .अब इस युगल बंदी की चर्चाएँ आम हो गयी हैं लेकिन संगठन महामंत्री इन् सबसे अनजान हैं या जानते हैं उनकी शैली की वजह से कोई जान नहीं पात़ा है.
dharmpath.com dharmpath