मृतकों में तोरण बाई (45 वर्ष), मुकेश (20 वर्ष) और प्रकाश (23 वर्ष) है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम छा गया। घटना कवर्धा के वन विभाग के काष्ठागार कॉलोनी की है।
मिली जानकारी के अनुसार तोरण बाई शनिवार सुबह आंगन में कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। मां की आवाज सुनकर उसके दोनों बेटे मुकेश और प्रकाश भी उन्हें बचाने दौड़े और वे भी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। तोरण बाई का पति वन विभाग में ड्राइवर है। वह दो दिन से बाहर गया हुआ है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath