राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को दी दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर के जरिए देश के लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।

ट्वीट में कहा गया, “महाअष्टमी के शुभअवसर पर प्रणब की सबको शुभकामनाएं।”

मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा, “सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।”

देशभर में 10 दिनों तक मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा के लिए दुर्गा अष्टमी और महा अष्टमी सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

इस दिन दुर्गा मां के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की जाती है और इसे अस्त्र पूजा भी कहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493