इंग्लैंड कोच साउथगेट की प्रशंसकों से रूनी के समर्थन की अपील

लंदन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के कोच गैरेथ साउथगेट ने कप्तान और स्टार स्ट्राइकर वेन रूनी का पक्ष लेते हुए प्रशंसकों से उनका समर्थन करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के प्रशंसकों ने विश्व कप क्वालिफायर में माल्टा के खिलाफ हुए मुकाबले में रूनी के धीमे खेल पर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।

हालांकि इंग्लैंड यह मैच 2-0 से जीतने में सफल रहा था।

वेम्ब्ले स्टेडियम में शनिवार को हुए मुकाबले में इंग्लैंड के लिए पहले हाफ में डेनियल स्टरिज और डेले एली ने गोल दागे।

रूनी को इस मुकाबले में साउथगेट ने मिडफील्ड में रखा, जहां मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार खिलाड़ी रूनी संघर्ष करते नजर आए। इसी वजह से रूनी को इंग्लैंड के फुटबाल समर्थकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

मुकाबले के बाद टीम के कोच साउथगेट ने कहा, “अगर मैचों की संख्या पर नजर डालें और रूनी के गोल को देखा जाए, तो मुझे उनके खिलाफ नारेबाजी का मतलब समझ में नहीं आया। इस समय उनके खिलाफ आलोचना का मतलब समझ में नहीं आता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493