भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री गृहमंत्री 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पर महानगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वह एयरपोर्ट से सीधे राजाजीपुरम बी ब्लॉक स्थित पब्लिक स्कूल में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:50 बजे अपने आवास 4, कालिदास मार्ग पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दूसरे दिन 11 अक्टूबर को गृहमंत्री सिंह सुबह 10 से 11 बजे तक अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। फिर दोपहर 12 बजे सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में स्व. डी.पी. बोरा की स्मृति में महिला सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
शर्मा ने बताया कि 4:55 बजे पर गृहमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी का लखनऊ आगमन पर स्वागत करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री के साथ ऐशबाग रामलीला समिति के कार्यक्रम में शामिल हांेगे। मोदी यहां रावण के पुतले को आग लगाएंगे। हालांकि उनके इस कार्यक्रम के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
गृहमंत्री राजनाथ रात 7:50 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath