उप्र में पूर्ण बहुमत से बनेगी बसपा सरकार : मायावती

पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर राजधानी स्थित कांशीराम स्मारक में आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए मायावती ने दावा किया कि इस समय पूरे प्रदेश में बसपा की लहर चल रही है। जनता भाजपा, सपा, कांग्रेस और अन्य दलों से मुंह मोड़ चुकी है और 2007 की तरह इस बार फिर वह बसपा के पक्ष में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

रैली में आई भारी भीड़ से गदगद मायावती ने इस दौरान अपने कार्यकर्ताओं को सर्वे और मीडिया से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश के छोटे-बड़े अखबार, न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियों के मालिक बड़े-बड़े उद्योगपति हैं और उनकी सत्ता के लोगों से गठजोड़ हैं। ऐसे में बसपा के लोगों को इन सब से सावधान रहने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493