राणा दग्गुबाती पिता के साथ काम करने को लेकर रोमांचित

चेन्नई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कई निर्माताओं के साथ काम कर चुके अभिनेता राणा दग्गुबाती पहली बार अपने पिता और दक्षिण के जाने माने निर्माता सुरेश बाबू के साथ एक अनाम परियोजना में काम करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह रोमांचित हैं।

राणा ने सोमवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “पहली बार इस निर्माता के साथ काम करने जा रहा हूं, जो मेरे पिता हैं। परियोजना की विस्तृत जानकारी जल्द। “

उन्होंने अपने पिता के साथ एक तस्वीर भी साझा की।

राणा का परिवार सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले करीब तीन दशक से ज्यादा समय से फिल्मों का निर्माण कर रहा है। इसमें कई भारतीय भाषाओं की परियोजनाएं शामिल हैं।

राणा ने हाल में ‘बाहुबली : द कनक्लूजन’ के अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की है। उनकी निर्देशक तेजा के साथ अनाम तेलुगू फिल्म की शूटिंग मंगलवार से शुरू होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493