एटीपी रैंकिंग : 13 साल बाद पहली बार शीर्ष-4 से बाहर हुए नडाल, फेडरर

लंदन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया के दो टेनिस दिग्गज स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 13 साल बाद पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष-4 में जगह नहीं बना पाए।

सोमवार को पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में दोनों पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शीर्ष चार से बाहर रहे।

नडाल को ताजा रैंकिंग में पांचवां स्थान मिला है जबकि फेडरर सातवें स्थान पर खिसक गए। नडाल के 4,730 अंक हैं, वहीं फेडरर के 3,730 अंक हैं।

सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। उनके 13,540 अंक हैं। दूसरे स्थान पर ब्रिटेन के एंडी मरे, तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका और चौथे स्थान पर जापान के की निशिकोरी हैं।

ताजा एटीपी रैंकिंग -:

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) – 13,540 अंक

2. एंडी मरे (ब्रिटेन) – 9,845 अंक

3. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) – 5,910 अंक

4. की निशिकोरी (जापान)- 4,740 अंक

5. राफेल नडाल (स्पेन) – 4,730 अंक

6. मिलॉस राओनिक (कनाडा) – 4,690 अंक

7. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) – 3,730 अंक

8. गेल मोनफिल्स (फ्रांस) – 3,725 अंक

9. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) – 3,470 अंक

10. डोमिनिक थीम (आस्ट्रिया) – 3,295 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493