शंघाई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी टेनिस स्टार जो विल्फ्रेड सोंगा ने सोमवार को शंघाई मास्टर्स के पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी के फ्लोरिय मेयर को हरा दिया।
शंघाई मास्टर्स में पहली बार हिस्सा ले रहे सोंगा ने मेयर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक यह मैच 71 मिनट तक चला।
एटीपी विश्व रैंकिंग में 13वें पायदान पर विराजमान सोंगा अब दूसरे दौर में सर्बिया को यांको टिपसारेविक से भिड़ेंगे।
शंघाई मास्टर्स के बाद एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स टूर्नामेंट का सिर्फ वर्ष का आखिरी मास्टर्स टूर्नामेंट बचता है।
शंघाई मास्टर्स में दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिनमें रोजर फेडरर, की निशिकोरी और डोमिनिक थीम शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath