फुटबाल : विश्व कप क्वालिफायर में पुर्तगाल ने फरो द्वीप को 6-0 से रौंदा

थॉरशान (फरो द्वीप), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंद्रे सिल्वा की हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप-2018 क्वालिफायर मैच में फरो द्वीप को 6-0 से करारी मात दी।

सिल्वा के अलावा कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जोआओ मोटिन्हो और जोआओ कांसेलो ने एक-एक गोल किए।

सोमवार को हुए इस मैच का पहला हाफ पूरी तरह सिल्वा के नाम रहा। मैच के 12वें मिनट में सिल्वा ने पहला गोल दागा। सिल्वा ने यह गोल जोआओ मारियो के पास पर किया।

10 मिनट बाद ही सिल्वा ने अकेले दम एक और फील्ड गोल कर पुर्तगाल की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के 37वें मिनट में कांसेलो ने बाढ़िया मूव बनाया और गेंद सिल्वा की ओर क्रॉस किया, जिसे सिल्वा ने गोलपोस्ट की राह दिखा अपनी हैट्रिक पूरी की।

दूसरे हाफ में भी फरो द्वीप संघर्ष करता नजर आया। यूरो कप-2016 चैम्पियन टीम के कप्तान ने दूसरे हाफ में अभी पांच मिनट भी नहीं बीते थे कि अपना पहला गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 4-0 कर लिया।

यहां से फरो द्वीप निश्चित हार की तरफ बढ़ता नजर आने लगा। इंजुरी टाइम में कांसेलो और मोटिन्हो ने लगातार दो गोल करते हुए फरो द्वीप को शर्मनाक हार झेलने के लिए मजबूर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493