फुटबाल : पोग्बा के गोल से फ्रांस की नीदरलैंड्स पर जीत

एम्सटर्डम, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस ने फीफा विश्व कप-2018 क्वालिफायर मैच में पॉल पोग्बा के एकमात्र गोल की बदौलत नीदरलैंड्स को 1-0 से हरा दिया।

सोमवार को ग्रुप-ए के क्वालिफायर मैच में पोग्बा ने मैच के 30वें मिनट में दूर से लगाए गए शॉट पर शानदार गोल किया।

राइट विंग में खड़े पोग्बा ने दिमित्री पायेट से मिले पास पर सर्किल के बाहर से जोरदार शॉट लगाया, जिसे रोकने के लिए डच गोलकीपर ने सही दिशा में छलांग लगाई और गेंद उनके हाथ से टकराई भी, लेकिन वह उसे गोलपोस्ट से दूर नहीं फेंक सके और गेंद गोलपोस्ट में समा गई।

डच टीम को 10 मिनट बाद ही पेनाल्टी मिलता नजर आया, लेकिन डच खिलाड़ियों की अपील को मैच रेफरी ने ठुकरा दिया और फ्रांसिसी टीम बढ़त के साथ पहले हाफ के बाद लौटी।

दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने बराबरी हासिल करने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन यूरो कप की मौजूदा उपविजेता फ्रांस ने कहीं बेहतर अवसर हासिल किए।

मैच के 89वें मिनट में मेंफिस डिपे ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लॉरिस ने शानदार बचाव करते हुए नीदरलैंड्स को 16 साल बाद घरेलू मैदान पर विश्व कप क्वालिफायर में हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493