मोहर्रम इस्लामिक नए साल का आगाज : कल्याण सिंह

जयपुर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने मोहर्रम के मौके पर प्रदेशवासियों को भाईचारे का पैगाम दिया है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है, “मोहर्रम इस्लामिक नए साल का आगाज है। इस्लाम के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करके हमें त्याग, समर्पण और सत्य के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।”

कल्याण सिंह ने इस मौके पर प्रदेश व देश में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, एकता और खुशहाली की कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493