मुम्बई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जेवियर लारा ग्रेनाडा के अंतिम मिनटों में किए गए गोल की बदौलत एटलेटिको डी कोलकाता ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण में मेजबान मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ कर लिया।
मुंबई का आईएसएल-3 में तीसरा मुकाबला था। पिछले दो मुकाबलों में उसे जीत मिली थी।
मुंबई ने 27वें मिनट में मातियास डेफेडेरिको के गोल की बदौलत अपना खाता खोला। कोलकाता पहले हाफ में गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी मुंबई ने कोलकाता के कई मौकों को नकारा।
ऐसा लग रहा था कि मुंबई अपनी तीसरी जीत दर्ज कर लेगी तभी 87वें मिनट में कोलकाता के लिए ग्रेनाडा ने गोल दागा और मैच ड्रॉ कर ले गए।
dharmpath.com dharmpath