टेनिस : शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

शंघाई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने मंगलवार को शंघाई मास्टर्स के पहले दौर में जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

जोकोविक ने दूसरे दौर के मैच में इटली के फैबियो फोग्निनी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक एक महीने से कोर्ट से दूर रहने के बावजूद जोकोविक के खेल में जरा भी कमी नजर नहीं आई और उन्होंने पांच में से चार ब्रेक पॉइंट हासिल किए।

दूसरी ओर फोग्निनी ने आठ डबल फॉल्ट किए, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

तीन बार के चैम्पियन जोकोविक की पिछले 40 मैचों में यह 39वीं जीत है। पिछले महीने उन्हें अमेरिकी ओपन के फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका ने हराया था।

मौजूदा चैम्पियन जोकोविक अब तीसरे दौर में ग्रिगोर दिमित्रोव और वासेक पोस्पिसिल के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493