बिहार में मौसम साफ

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ तथा सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य भर में मौसम का मिजाज बदला है। अब बारिश होने की संभावना नहीं है।

केन्द्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री तथा गया का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493