केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

कन्नूर (केरल), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

कन्नूर (केरल), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रेमित के रूप में की गई है। उसकी पिनाराई गांव में एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 10 बजे हत्या कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार, रेमित के पिता की भी कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी।

यह घटना सोमवार को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने नेता के. मोहनन की हत्या के बाद हुई है। माना जा रहा है कि मोहनन की हत्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने की।

दोनों हत्याएं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के विधानसभा क्षेत्र धर्माडम में हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493