तिआनजिन (चीन), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पोलैंड की महिला टेनिस स्टार एग्निएस्का रादवांस्का ने बुधवार को तिआनजिन ओपन के पहले दौर में जीत के साथ शुरुआत की।
पिछले ही हफ्ते चीन ओपन विजेता बनकर उभरीं रादवांस्का ने इसके साथ ही इस सीजन में अपनी 50वीं जीत दर्ज की।
रादवांस्का ने पहले दौर के मैच में जर्मनी की तातजिना मारिया को एकतरफा मुकाबले में हराया। रादवांस्का ने मारिया को 6-1, 6-2 से मात दी और इस जीत को हासिल करने में उन्हें एक घंटे से थोड़ ही ज्यादा वक्त लगा।
रादवांस्का अब दूसरे दौर में रूस की एवगेनिया रोडिना से भिड़ेंगी।
महिला टेनिस महासंघ (डब्ल्यूटीए) की वेबसाइट पर रादवांस्का के हवाले से कहा गया है, “सबसे पहले तो मैं इतने कम समय में पहले दौर का मैच जीतकर खुश हूं। पहले दौर का मैच दो सेटों में जीतना अच्छा होता है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार मैं कहीं बेहतर हूं।”
dharmpath.com dharmpath