नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी को सोमवार आधीरात सैकड़ों भक्त उस समय देख कर हैरान रह गए जब दोनों यहां एक प्रमुख गुरुद्वारे पहुंचे।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ संसद भवन के पास स्थित रकाब गंज गुरुद्वारा बिना सुरक्षा के गए। उन्होंने रैनसबाई कीर्तन में भाग लिया, जो पूरी रात चलता है। वह वहां 45 मिनट रुके।
सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “केजरीवाल और उनकी पत्नी पंक्ति में 15-20 मिनट ‘माथा टेकने’ के लिए खड़े रहे और फिर एक साधारण श्रद्धालु की तरह गुरुबाणी सुनी। उनकी मौजूदगी की कोई घोषणा नहीं की गई और न ही उनके बैठने के लिए खास जगह सुरक्षित की गई थी। संगत में बैठे लोग उनकी सादगी से चकित थे।”
उन्होंने कहा, “केजरीवाल बिना सुरक्षा सभी के साथ बैठे। उन्हें भाई लखी शाह वंजारा हाल के बाहर गुरमत साहित्य दिया गया।” सिंह ने कहा कि इस अचानक यात्रा से एक दिन पहले केजरीवाल ने कीर्तन में शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।
dharmpath.com dharmpath