वह कंबोडिया के नरेश नोरोडोम शिहामोनी और बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद के निमंत्रण पर दोनों देशों का दौरा करेंगे।
इसके बाद शी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर गोवा में ब्रिक्स सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं।
उपविदेश ली बाओडोंग के मुताबिक, सभी नेता ब्रिक्स सहयोग और अन्य वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर एक-दूसर के विचार साझा करेंगे।
शी के साथ इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य वांग हुनिंग, सीपीसी की केंद्रीय समिति के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य ली झांगशू, सीपीसी की केंद्रीय समिति के सचिव यांग जिएची भी हैं।
शी इन दौरों के बाद 17 अक्टूबर को वापस स्वदेश लौट आएंगे।
dharmpath.com dharmpath