राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के मुताबिक, 15 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऐसा संदेह है कि आतंकवादी समूह बोको हराम ने मुना मोटरपार्क के पास यह बम रखा था।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस विस्फोट में दो वाहन नष्ट हो गए। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है।
नाइजीरिया का पूर्वोत्तर क्षेत्र बोको हराम का गढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में नाइजीरिया सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कई सैन्य अभियान शुरू किए हैं।
dharmpath.com dharmpath