बादल विरोधी सभी ताकतों का कांग्रेस में स्वागत : अमरिंदर

अमृतसर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर चुके पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि सभी ‘बादल विरोधी ताकतों’ का पंजाब के हित के लिए कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत है।

अमृतसर जिले के सीमाई इलाके के गुरुवार को अपने दौरे पर अमरिंदर सिंह ने मीडिया से कहा, “सिर्फ सिद्धू ही नहीं, बल्कि सभी जो पंजाब में शासन के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे वो किसी भी पार्टी के हो, उनका कांग्रेस में बिना शर्त शामिल होने का स्वागत है।”

इससे पहले अमरिंदर ने कहा कहा था कि कांग्रेस को सिद्धू की जरूरत नहीं है। वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए शर्ते रख रहे हैं।

अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि कोई भी जो दिल से पंजाब के लोगों का हित चाहता है और वह कांग्रेस के मूल्यों को बिना शर्त गले लगाने को तैयार हो, हमारे साथ आ सकता है और हम उसे खुले हाथों से स्वीकार करेंगे।”

कांग्रेस, सत्तारूढ़ अकाली दल-भाजपा गठबंधन के सामने आने वाले विधानसभा चुनावों में कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है। यह गठबंधन साल 2007 से सत्ता में है। इन चुनावों के अगले साल की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “बादल विरोधी सभी ताकतों के मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने से पंजाब की भलाई का रास्ता खुलेगा, मौजूदा अकाली शासन ने राज्य को पूरी तरह से पिछड़ेपन और उदासीनता में धकेल दिया है।”

अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि एक ‘धोखेबाज पार्टी’ के तौर पर वह पंजाब का अपने निहित राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पहले ही आप की खराब शासन से परेशान हैं, पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493