दिल्ली : रोड रेज मामले में 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के सिरी फोर्ट में एक रोड रेज की घटना में एक महिला पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले चार युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा, “सागर, राहुल, सगर और महेंद्र नाम के आरोपियों को एक वरिष्ठ दिल्ली विकास प्राधिकरण अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। उनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है।”

पुलिस ने बताया कि दक्षिण जिले में एशियाड गांव के निवासी बुधवार को दोपहर 11.30 के आसपास अपनी बेटी को कार से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर छोड़ने जा रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने आईएएनएस को बताया,”जब वे अगस्त में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास क्रांति मार्ग पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मार दी और जब उन्होंने टूट-फूट देखने के लिए कार रोकी तो आरोपियों उनके साथ दुर्व्यवहार किया।”

प्रसाद ने बताया कि कथित तौर पर उन्होंेने महिला पर अश्लील टिप्पणी की और जब उप निरीक्षक ने इसमें हस्तक्षेप किया तो उन्होंने उनके साथ भी बदसलूकी भी की।

हौज खास पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बाद में युवकों को गिरफ्तार किया, जो नशे में थे।

उनके खिलाफ हौज खास पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (यौन उत्पीड़न) की धारा 354 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493