उप्र में ‘राहुल संदेश यात्रा’ अब 15 अक्टूबर से

प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निकाली जाने वाली ‘राहुल संदेश यात्रा’ अब 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि ‘राहुल संदेश यात्रा’ किसान यात्रा की निरंतरता बनाए रखेगी।

‘राहुल संदेश यात्रा’ जौनपुर से 15 अक्टूबर को अपनी संदेश यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा का समापन 27 अक्टूबर को होगा। यात्रा में कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्यों का करो हिसाब, जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनत के बीच अपनी बात रखेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने बताया कि यह यात्रा 15 अक्टूबर को पूरा दिन मल्हनी विधान सभा भ्रमण करेगी।

उन्हांेने बतााया कि यात्रा 16 को शाहगंज, 17 व 18 को बदलापुर, 18 व 19 को मुंगराबादशाहपुर, 20 व 21 अक्टूबर को मछलीशहर में होगी। इसी तरह 21 व 22 अक्टूबर को मड़ियाहूं, 23 व 24 अक्टूबर को केराकत तथा 24 व 25 अक्टूबर को जफराबाद तथा 26 व 27 अक्टूबर को जौनपुर विधानसभा क्षत्र में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493