श्रीनगर में सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंध

श्रीनगर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रशासन ने श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में अलगाववादियों की ओर से आहूत विरोध मार्च के मद्देनजर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया।

श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस तथा केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल (सीआरपीएफ) की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

सुरक्षाबलों ने मुख्य मार्गो और यातायात चौराहों पर तार से बाड़ बनाए हैं।

पैदल यात्रियों और वाहनों के आवागमन पर रोक है, जबकि बाहरी क्षेत्रों में कुछ निजी वाहन आते-जाते देखे जा सकते हैं।

अलगाववादियों ने लोगों से अति सुरक्षा वाले क्षेत्र चाश्मा शाही स्थित राजभवन तक मार्च करने का आह्वान किया है।

जम्मू एवं कश्मीर में नौ जुलाई से ही अशांति का दौर है और तभी से सभी अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया है। अलगाववादी मीडिया को भेजे गए साप्ताहिक कैलेंडर के जरिए विरोध प्रदर्शन और बंद जारी रखे हुए हैं।

घाटी में पिछले 97 दिनों से जारी हिंसा में अब तक 91 लोगों की मौत हो गई है और 12,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों द्वारा आठ जुलाई को मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से ही यहां तनाव व्याप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493