चेन्नई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) 17 अक्टूबर को पार्टी की 45वीं वर्षगांठ मनाएगी। इस अवसर पर चार दशक पहले पार्टी की स्थापना करने वाले एम.जी. रामाचंद्रन (एमजीआर) की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किए जाएंगे।
एआईएडीएमके की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की महासचिव व तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने इसकी सहमति दे दी है।
पार्टी 17 अक्टूबर को 44 साल पूरे कर 45वें साल में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर एआईडीएमके के मुख्यालय में पार्टी के प्रेजीडियम चेयरमैन ई. मधुसूदन, एमजीआर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी का झंडा फहराएंगे।
एआईडीएमके के अनुसार, जयललिता ने इस संबंध में बयान जारी करने की सहमति दे दी थी।
जयललिता (68) को बुखार और डिहाइड्रेशन के चलते 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सकों ने बाद में कहा कि संक्रमण और सांस लेने की दिक्कत के चलते उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ेगा।
इस बीच, मुख्यमंत्री के विभाग वित्त मंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम को सौंप दिए गए हैं। बताया गया कि जयललिता की सलाह पर राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव ने उनके विभाग वित्त मंत्री ओ. पनीरसेल्वम को सौंप दिए।
विभिन्न राजनीतिक दलों ने हालांकि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के मद्देनजर उनके द्वारा राज्यपाल को अपने विभाग पन्नीरसेल्वम को सौंपे जाने की सलाह देने को लेकर सवाल उठाए हैं।
dharmpath.com dharmpath