रांची, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव से झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के बारे में ’59 पत्नियां’ होने से संबंधित टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मौलाना वली रहमानी की टिप्पणी उनकी मानसिकता को दिखाती है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”
रहमानी ने यह टिप्पणी गुरुवार को नई दिल्ली में की थी।
भट्टाचार्य ने कहा, “झामुमो अध्यक्ष की सिर्फ एक पत्नी हैं। ’59 पत्नियों’ वाली टिप्पणी से झामुमो कैडर में गुस्सा है।”
भट्टाचार्य ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को किसी को अपमानित करने या चरित्र हनन करने का अधिकार नहीं है।
dharmpath.com dharmpath