नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को नया क्लाउड सर्विस ‘डायनामिक्स 365’ लांच करने की घोषणा की, जो भारत में छोटे और मध्यम उद्योगों (एसएमबी) को बुद्धिमान अनुप्रयोगों की मदद से अपने कारोबार को स्मार्ट बनाने में मदद करेगी। यह एक नबंवर से उपलब्ध होगा।
एडवांस एनलिटिक एंड मशीन लर्निग से लैस ‘डायनामिक्स 365’ दुनिया भर के 135 से ज्यादा बाजारों में 40 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह सेवा एंटर प्राइज एडीशन और बिजनेस एडीशन नाम के दो संस्करणों में उपलब्ध होगी।
माइक्रोसॉफ्ट का यह नया क्लाउड एडीशन विशेष व्यापार जरूरतों को पूरा करेगा। जैसे सेल्स ऑटोमेशन, ऑपरेशन या उपभोक्ता सेवाएं आदि और व्यापार चपलता के नए युग की शुरुआत करेगा।
dharmpath.com dharmpath