धोलेरा स्मार्ट सिटी का जल शोधन संयंत्र के लिए अनुबंध

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। धोलेरा औद्योगिक शहर विकास लिमिटेड के प्रस्तावित धोलेरा स्मार्ट सिटी में पांच करोड़ लीटर प्रति दिन (एमएलडी) क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के निर्माण के लिए एसपीएमएल इंफ्रा लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर यह अनुबंध जल शोधन संयंत्र, साफ पानी जलाशय, मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर और पम्पिंग स्टेशनों सहित बुनियादी ढांचे के लिए किया गया है और यह पांच साल के लिए परियोजना कार्यों के संचालन और रखरखाव के लिए कायम रहेगा।

बयान के अनुसार, भविष्य में कोई भी मांग पूरी करने के लिए 150 एमएलडी की विस्तृत क्षमता के लिए डिजाइन की गई डब्ल्यूटीपी का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाने की संभावना है। डब्ल्यूटीपी से धोलेरा में ट्रंक बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।

धोलेरा दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर का एक प्रमुख नोड है और इसके प्रथम चरण का विकास 22.5 वर्ग किलोमीटर के ऐक्टवैशन क्षेत्र को कवर करेगा। इस ग्रीनफील्ड शहर के लिए कुल प्रस्तावित परियोजना क्षेत्र लगभग 920 वर्ग किमी है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र, वाणिज्यिक केन्द्र, आवासीय क्षेत्र, एक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, विश्व स्तरीय परिवहन नेटवर्क और उपयोगिताओं और आईटी सक्षम प्रशासन और गवर्नेंस प्रणाली शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि धोलेरा में सभी बुनियादी ढांचे संवहनीय, पर्यावरण अनुकूलता के मामले में सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करेंगे। शहर को गैर-पीने योग्य और औद्योगिक इस्तेमाल वाले बेकार पानी का 100 प्रतिशत ट्रीटमेंट कर शून्य अपशिष्ट निर्वहन के साथ बनाने की योजना बनाई गई है। यह बाढ़ और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए तेज धारा वाले पानी को भी नियंत्रित करेगा, ऐक्वफर रिचार्ज के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली को लागू करेगा और सिंचाई के लिए पानी का पुन: उपयोग करेगा।

बयान के अनुसार, जल शोधन संयंत्र को इनटेक और आउटफ्लो वाटर डेटा पर सही समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए नवीनतम स्काडा और स्वचालन प्रौद्योगिकी के साथ निर्माण किया जा रहा है, जिसे धोलेरा के प्रशासनिक भवन में टीवी स्क्रीन पर पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493