टोक्यो ओलम्पिक तक हॉकी इंडिया के कोच रहें ओल्टमैंस : बत्रा

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को इस बात को स्पष्ट किया है कि उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के कोच के तौर पर रोलेंट ओल्टमैंस को करार को बढ़ाने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को पत्र लिखा है।

बत्रा का कहना है कि वह ओल्टमैंस के करार को टोक्यो ओलम्पिक-2020 तक बढ़ाना चाहते हैं।

ओल्टमैंस का करार हॉकी इंडिया के साथ जनवरी 2017 तक है। वह 2013 में भारतीय हॉकी टीम से ‘हाई परफार्मेस डायरेक्टर’ के तौर पर जुड़े थे। इसके बाद उन्हें पिछले साल अगस्त में टीम के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया गया।

बत्रा ने बताया कि टीम के कोच के तौर पर ओल्टमैंस के करार को 2020 तक बढ़ाने के लिए साई को अपील भेज दी गई है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने आईएएनएस को बताया, “हां, यह सच है। हमने ओल्टमैंस के कराक को बढ़ाने हेतु अनुमति के लिए साई को पत्र लिखा है। हम उन्हें 2020 टोक्यो ओलम्पिक तक टीम के कोच के तौर पर देखना चाहते हैं।”

ओल्टमैंस के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नई ऊचाइयों को छुआ। भारत ने पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता और पिछले साल दिसम्बर में हुए वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक हासिल किया।

इस साल हालांकि, रियो ओलम्पिक में भारत का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक था। उसे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम से हार झेलनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493