यूआईएमआई का सोलर पावर बैंक लांच

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली की कंपनी यूआईएमआई टेक्नोलॉजी ने 6000 एमएएच वाला यू3 पावर बैंक लांच किया है। इस पावर बैंक की कीमत 799 रुपये है। यह पावर बैंक कंपनी का पहला ‘मेक इन इंडिया’ पावर बैंक है।

इस पावर बैंक की सबसे बड़ी खासियत है कि ये 6000 एमएएच का पावर बैंक सोलर एनर्जी से भी चलाया जा सकता है, इसका मतलब है कि इस पावर बैंक को बिजली से चार्ज नहीं करके सूरज की रोशनी से भी चार्ज किया जा सकता है। ये पावर बैंक वाटर और डस्ट प्रूफ है साथ ही इसे रबर फिनिश दिया गया है। ये पावर बैंक दो शानदार रंग में स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, एमेजन जैसी कई ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इस फोन में एलआई-ऑन बैटरी दी गई है जो आपके फोन को कई बार चार्ज कर सकता है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि “इस दिवाली के मौके पर हम अपने यूजर्स को कम कीमत में बेहतरीन चीज मुहैया करा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493