अंडर-17 विश्व कप : फीफा प्रतिनिधिमंडल का निरीक्षण 19 अक्टूबर से

कोलकाता, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। फीफा प्रतिनिधिमंडल की 13 सदस्यीय टीम 19 से 25 अक्टूबर तक अंडर-17 विश्व 2017 के लिए भारत में छह विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण करेगी। इस दल की अगुवाई समारोह प्रबंधक मारियोन मायेर-वोरफेल्डर तथा ट्रेसी लियु करेंगे।

फीफा की ओर से यह टूर्नामेंट के लिए आयोजित दूसरा निरीक्षण कार्यक्रम है। इसमें प्रत्येक छह स्टेडियमों की जांच की जाएगी, जिसमें सितम्बर से अक्टूबर-2017 तक खेल का आयोजन होगा।

इस निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 19 अक्टूबर को कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से होगी और इसके बाद निरीक्षण दल नवी मुंबई, गोवा, नई दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता पहुंचेगा।

स्टेडियम में मरम्मत के कार्यो को पूरा करने के लिए आयोजकों को अक्टूबर माह तक का समय दिया गया है। फीफा के समारोह निदेशक जेमी यार्जा ने यह बात कही। वह फरवरी में अपनी टीम के साथ निरीक्षण के लिए भारत आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493