मेड्रिड, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को कैम्प नोउ स्टेडियम में डिपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ होने वाले ला लीगा मुकाबले में स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की बार्सिलोना क्लब में वापसी हो सकती है।
हालांकि, अभी इस बात को स्पष्ट नहीं किया गया है कि मेसी क्लब के लिए इस मुकाबले में शुरुआत से खेलेंगे या फिर किसी अन्य खिलाड़ी के विकल्प के रूप में मौजूद रहेंगे।
बार्सिलोना क्लब अगले बुधवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले थोड़ा समय देना चाहता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 22 सितम्बर को एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान दर्द की शिकायत के कारण मेसी को बीच मैदान से वापस भेजना पड़ा था, जिसके वजह से यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
मेसी के न रहने के कारण बार्सिलोना को ला लीगा में अब तक खेले गए अपने तीन में से एक मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath