बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री मांझी का नाती शराब के साथ गिरफ्तार

गया, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का नाती (बेटी का पुत्र) विक्की कुमार और उसके एक दोस्त को गया पुलिस ने शराब पीने और शराब रखने के आरोप में शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्की को डोभी के कोथवारा क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह झारखंड की ओर से अपने एक दोस्त के साथ अपने वाहन से गया की ओर आ रहा था।

गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके वाहन से 12 शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने इस विषय पर कहा कि कानून अपना काम करेगी। मांझी शराबबंदी को विफल बताते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में इसी वर्ष अप्रैल महीने से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493