मैक्कोने की पत्नी ने आसानी से नहीं किया था विवाह प्रस्ताव स्वीकार

लॉस एंजेलिस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैक्कोने ने जब अपनी पत्नी कैमिला एल्व्ज के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था तो उन्हें लगा था कि वह उसे अस्वीकार कर देंगी, क्योंकि कैमिला ने उनके प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया था।

मैक्कोने ने पत्रिका ‘एस्क्वोयर’ को बताया, “मुझे याद है कि मैं घुटनों पर बैठ कर उनकी आंखों में देख रहा था। मुझे उनका चेहरा याद है। मुझे उनकी मुस्कुराहट याद है। लेकिन उन्होंने तुरंत कुछ नहीं कहा था। और उसके बाद पूरे परिवार को लग रहा था कि वह इनकार कर देंगी।”

दोनों 2006 में एक दूसरे से मिले थे और अब उनके तीन बच्चे हैं – लेवी, लिविंगस्टोन और विडा।

मैक्कोने का मानना है कि उनके करियर की सफलता के पीछे उनके परिवार का योगदान है।

उन्होंने कहा, “एक अच्छी पत्नी अपने पति में आत्मविश्वास और साहस पैदा करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493