ताशकंद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके जर्मनी के जोड़ीदार आंद्रे बेगेमान को ताशकंद एटीपी चैलेंजर के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
ओलम्पिक टेनिस स्कूल में शुक्रवार को हुए इस पुरुष युगल मुकाबले में पेस-बेगेमान को डेनिस स्टोमिन और रूस के मिखेल एल्गिन की जोड़ी से 4-6, 2-6 से हार मिली।
इस जीत के साथ ही डेनिस और मिखेल ने 125 एटीपी अंक हासिल करने के साथ ही 7750 डॉलर की राशी भी जीती है। दूसरे स्थान पर रही पेस और बेगमैन की जोड़ी को भी 75 एपीटी अंक और 4,500 अमेरिकी डॉलर की राशि मिली है।
इससे पहले, पेस-बेगेमान की जोड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में संजार फायजीव और जुराबेक करिमोव की स्थानीय जोड़ी को 6-2, 6-0 से शिकस्त दे देकर फाइनल में कदम रखा था।
dharmpath.com dharmpath