खेलने के लिए तैयार हैं मेसी : लुइस एनरीक

बार्सिलोना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना के कोच लुइस एनरीक ने इस बात की पुष्टि की है कि अर्जेटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी क्लब के ला लीगा में शनिवार को डिपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं।

मेसी जांघ की चोट के कारण पिछले तीन सप्ताह से खेल से दूर थे।

डिपोर्टिवो के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले एक संवादताता सम्मेलन में शुक्रवार को एनरीक ने मेसी और फ्रांसीसी खिलाड़ी सेमुएल उमीती की स्थिती के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “उन्होंने टीम के साथ काफी अच्छा प्रशिक्षण लिया है और शनिवार को उनके स्थिति को देखेोंगे। दोनों ही खिलाड़ी क्लब के लिए उपस्थित हैं।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोच ने हालांकि, सेर्गी रोबटरे के स्थान पर एलेइक्स विडाल को बुलाने के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है। तकनीकी फैसले के कारण विडाल को पिछले छह मुकाबलों में अलग रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493