टेनिस : मरे शंघाई मास्टर्स सेमीफाइनल में, फ्रेंच ओपन लक्ष्य

शंघाई (चीन), 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त मरे ने शुक्रवार को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड के डेविड गोफिन को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले मरे का लक्ष्य अब अगले साल होने वाले फ्रेंच ओपन खिताब को जीतने का भी है। इसके साथ ही अगर मरे शंघाई मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लेते हैं, तो उनकी खिताबी भिड़ंत सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से होगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे ने मुकाबला जीतने के बाद कहा, “अगर मैं अगले साल किसी एक चीज का आश्वासन दे सकती हूं, तो वो यही है कि मैं फ्रेंच ओपन में खेलूंगा और इस खिताब को जीतने की कोशिश करूंगा। इस खिताब को जीतने के लिए मुझे इतने साल में काफी संघर्ष करना पड़ा है।”

अपने अब तक के करियर में मरे ने विम्बलडन ओपन के खिताब और अमेरिकी ओपन खिताब जीते हैं, लेकिन उन्हें फ्रेंच ओपन की जीतने की खुशी अभी तक नसीब नही हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493