बैडमिंटन : डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंजे जयराम

अल्मेरे (नीदरलैंड्स), 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों मे से एक अजय जयराम ने यहां जारी डच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

जयराम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील के यगोर कोएल्हो दे ओलीविएरा को हराकर अंतिम-4 दौर में स्थान पक्का किया।

मौजूदा चैम्पियन जयराम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 32 मिनट में 21-15, 21-18 से हराया।

अगले दौर में जयराम का सामना डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। टूर्नामेंट के पांचवें वरीय खिलाड़ी एंटोनसेन ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी के फेबियन रॉथ को 21-18, 21-13 से पराजित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493