शंघाई मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे मरे, जोकोविक हारे

शंघाई (चीन), 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब उनकी खिताबी भिड़ंत रविवार को स्पेन के रोबर्टे बाउतिस्ता से होगी।

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में बाउतिस्ता से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे ने शनिवार को हुए पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के गिलेस सिमोन को मात दी थी।

इस साल छठा खिताब जीतने के लक्ष्य से मरे ने सिमोन को एक घंटे 43 मिनट के मुकाबले में सीधे सेटों में 6-4 6-3 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

इससे पहले, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे ने कहा था कि उनका लक्ष्य अगले साल होने वाला फ्रेंच ओपन खिताब जीतना है। यहीं एक मात्र टूर्नामेंट है, जिसकी ट्रॉफी पाना ब्रिटिश खिलाड़ी के लिए जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493